{"_id":"5c212476bdec2256d8788199","slug":"121545675894-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो... हत्थे चढ़े आसमानी सफारी वाले तीन डीजल चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोटो... हत्थे चढ़े आसमानी सफारी वाले तीन डीजल चोर
विज्ञापन
फोटो...
हत्थे चढ़े आसमानी सफारी वाले तीन डीजल चोर
हर्रैया के बड़हरखुर्द के पास पुलिस ने घेरकर पकड़ा
आसमानी रंग की सफारी के अलावा अन्य उपकरण बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। फोरलेन पर हर्रैया थाने के बड़हर खुर्द के पास स्थित ढाबे के सामने खड़े ट्रक से डीजल निकालते समय तीन लोगों को धर दबोचा। पूछताछ में तीनों आसमानी रंग की सफारी वाले डीजल चोर निकले। महाराष्ट्र का नंबर लिखी सफारी में सात गैलन, 15 लीटर चोरी का डीजल, पाइप, चाकू आदि बरामद किए गए। एसपी दिलीप कुमार के अनुसार आरोपियों ने कबूल किया है कि उनका गिरोह रात में हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करके दिन में कहीं पर भी बेच देते हैं।
जामा तलाशी में तीनों के पास से चाकू बरामद हुआ। इनमें एक विकास दुबे निवासी परिहार थाना पैकोलिया, दूसरा अमित मिश्रा निवासी सेमरा थाना कप्तानगंज और तीसरा अशोक तिवारी जो कि गोरखपुर के बरगदवा चिलुआताल का रहने वाला शामिल है। इस कामयाबी में एसआई कन्हैया लाल मौर्य, रमाकांत यादव, राहुल गुप्ता के अलावा कांस्टेबल अजय यादव शामिल हैं।