फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   महिला को बेटे का दोस्त बनकर ठगा

महिला को बेटे का दोस्त बनकर ठगा

Fri, 20 Apr 2018 12:07 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
महिला को बेटे का दोस्त बनकर ठगा
file photo - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

बस्ती। दुबौलिया क्षेत्र के तिघरा में टप्पेबाजों ने एक महिला को ऐसा उलझाया कि उसने बैंक और घर रखे 52 हजार रुपये नकद और जेवर सौंप दिया। विदेश में रहने वाले बेटे का खुद को दोस्त बताकर ठगी की गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला।

तिघरा निवासी मनोज पुत्र राजाराम विदेश में नौकरी करते हैं। जून में भाई की शादी के लिए घर में तैयारी थी। बुधवार को मनोज की मां विमला के पास मनोज का दोस्त बताते हुए दो युवक पहुंचे। दोनों ने सोने की लॉकेट भेजने की बात कही। कहा कि इसका 40 हजार रुपये घर से लेने को मनोज ने बोला है। सीधी महिला उसके झांसे में आकर घर ले गईं। 12 हजार रुपये व कुछ सोने के जेवर जालसाज को सौंप दिया। इतने के बावजूद उन सबने महिला को बक्से में रखा बैंक पासबुक निकलवाया और बाइक पर बैठा कर पीएनबी फेटवा ले जाकर 40 हजार रुपये निकलवाकर ले लिया। बाद में लॉकेट लाने के बहाने बेलवाडांड़ के पास महिला को छोड़कर भाग लिया। एसओ पंकज गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed