{"_id":"59972ab54f1c1bab778b46ec","slug":"11503079093-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर ससुर ने दमतोड़ा, दामाद गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर ससुर ने दमतोड़ा, दामाद गंभीर
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईंवे पर ससुर ने दम तोड़ा, दामाद गंभीर
हर्रैया।
महाराष्ट्र से धार्मिक यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के दल के एक सदस्य की हाईंवे पर तेनुआ गांव के समीप हुई दुर्घटना में मौत हो गई। साथ में आया दामाद भी घायल हो गया। पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी कर घायल को सीएचसी ले गई जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।
महाराष्ट्र के 47 श्रद्धालुओं को लेकर निजी बस धार्मिक यात्रा पर है। शुक्रवार तड़के करीब ढाई बजे नेेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन कर लौट रही बस हाईवे पर तेनुआ गांव के पास खराब हो गई। एक ढाबे के सामने बस खड़ी कर चालक खराबी ठीक कराने लगा। बस में सवार यात्री चाय पीने के लिए दुकानों की ओर जाने लगे। महाराष्ट्र के परबनी जिले के ताड़बोर निवासी 70 वर्षीय चंद्रकांत उर्फ डोके भी दामाद शिव कुमार निवासी परली बैजनाथ, जिला बड़ी भी साथ में चाय पीने जा रहे थे। इस बीच वे फैजाबाद की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गए। ढाबे पर मौजूद अन्य श्रद्धालु मौके पर पहुंचे। मौके पर ही चंद्रकांत की मौत हो गई। पुलिस भी सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंच गई। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया ले गई। हालत गंभीर होने पर शिव कुमार फैजाबाद के लिए रेफर करा लिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत
बभनान। गौर रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पश्चिम सीटकोहर गांव के पास बृहस्पतिवार की रात एक शख्स की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह रेलवे ट्रैक पर शौच के लिए गए थे। पहचान सीटकोहर निवासी रामकृपाल (50) के रूप में हुई। बताया जा रहा कि रोज की तरह शाम को नित्यक्रिया के लिए रेलवे ट्रैक पर गए थे।तभी अप और डाउन रेलवे ट्रैक पर दोनों तरफ से ट्रेनें आ गईं। इससे वह चपेट में आ गए। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पंचनामा कराकर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
बाइक हादसे में दो जख्मी
वाल्टरगंज। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग स्थित सोनहा थाना क्षेत्र के देईपार ब्लॉक मोड़ चौराहे पर हादसे में बाइक सवार और छात्रा जख्मी हो गए। लोगों की मुताबिक तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने स्कूल जा रही छात्रा की साइकिल को चपेट में ले लिया। बहेरिया गांव की छात्रा शिल्पी अग्रहरि और बाइक सवार बनियापुर निवासी गोविंद घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ पहुंचाया। जहां से छात्रा को घर भेज दिया गया जबकि बाइक चालक को सिर में चोट लगने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।