{"_id":"594a50284f1c1b31028b4661","slug":"11498042408-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंधमारी कर चोरों ने उड़ाए नकदी व आभूषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंधमारी कर चोरों ने उड़ाए नकदी व आभूषण
Updated Wed, 21 Jun 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
पैकोलिया (बस्ती)। थानाक्षेत्र के महादेवा गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक मकान में पीछे नकब लगाकर पैंतीस हजार नगद और आभूषण चुरा लिया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर छानबीन कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
महादेवा गांव निवासी देवीदीन सिंह पैकोलिया संसारीपुर मार्ग पर गांव के बाहर मकान बनाकर रहते हैं। मंगलवार को जब पूरा परिवार सो रहा था इसी बीच चोरों ने उनके घर के पीछे नकब लगाकर ईंट खरीदने के लिए रखा 35,000 नगदी और मायके आई उनकी बहन का मंगलसूत, पायल, सोने की बाली और कपड़ा आदि सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने बाक्स को पोखरे के पास ले जाकर तोड़कर फेंक दिया था। सूचना पर थाने के एस आई कन्हैयालाल मौर्य मौके पर पहुंच गए। पीड़ित ने तहरीर दे दी है।