{"_id":"5945336c4f1c1bb03a8b460d","slug":"11497707372-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने असलहे के बल पर व्यापारी को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने असलहे के बल पर व्यापारी को लूटा
Updated Sat, 17 Jun 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव के निकट इचढ़वा नाला पुल पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने शुक्रवार देर रात व्यापारी से असलहे के बल पर 35 हजार नकदी व अन्य सामान लूट लिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश आसानी से फरार हो गए। मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो सीमा विवाद में उलझ गया। घटना के बाद पीड़ित ने डायल-100 को सूचना दी, मगर पुलिस आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष मुंडेरवा ब्रिजेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
महुली थाना क्षेत्र के विशुनपुरा रहने वाले दिलीप व आदित्य की लालगंज थाना क्षेत्र के डेल्हापार चौराहे पर सहज सेवा केंद्र व मोबाइल की दुकान है। दोनो भाई दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। अभी वह इचढ़वा पुल पर पहुंचे ही थे कि वहां घात लगाकर बैठे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बाइक रुकते ही बदमाश दोनो भाईयों पर टूट पड़े। दिलीप ने बताया कि कनपटी पर तमंचा लगा कर उनकी तलाशी ली। जेब में 35 हजार नकदी के अलावा लैपटाप व मोबाइल छीन बदमाश फरार हो गए। तीनों बदमाश गमछे से चेहरा ढके हुए थे।
पीड़ित के अनुसार डायल-100 पर सूचना दी, मगर आधे घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। पीड़ितों ने बताया कि मुंडेरवा पुलिस को भी जानकारी दी गई, मगर घंटे भर बाद थानेदार मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी से इंकार करते हुए कहा कि अभी इस मामले को देखते हैं।