फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   यूएई में फंसे 32 भारतीय कामगार

यूएई में फंसे 32 भारतीय कामगार

Fri, 11 Jan 2019 10:46 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 11 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
यूएई में फंसे 32 भारतीय कामगार
यूएई में फंसे ध्रुव (बाएं से प्रथम) अपने दोस्तों के साथ। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। रोजी-रोटी के जुगाड़ में देश छोड़ यूएई गए जिले के कप्तानगंज के जसईपुर निवासी ध्रुवचंद्र पिछले एक साल से वहां फंसे हैं। ध्रुव एक ऐसे पानी के जहाज पर हैं, जिसके परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जहाज पर ध्रुव के साथ 32 अन्य भारतीय भी हैं। इनमें से 27 को पिछले 16 महीने से वेतन के रूप एक रुपया भी नहीं मिला है। उन्हें न तो शुद्ध से भोजन मिल रहा है और न ही घर वापसी का कोई रास्ता।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने के बाद से ध्रुवचंद के घरवाले परेशान हैं। पिता रामदेव प्रजापति व मां जशोदा ने बताया कि ध्रुव शादी के पांच माह बाद ही विदेश चला गया था। उन्होंने बताया कि ध्रुव 12 अप्रैल 2017 को मुंबई की किसी कंपनी के माध्यम से आठ महीने के अनुबंध पर यूएई गया था। 12 दिसंबर 2017 को उसका अनुबंध समाप्त हो गया। तब से वह वापसी की कोशिश में जुटा हुआ है। वहां उसे भरपेट भोजन भी नहीं मिल रहा है। पत्नी लखनऊ में स्टाफ नर्स है, जबकि छोटा भाई प्रेमचंद्र दिल्ली में पढ़ाई कर रहा है। सभी परेशान हैं। रामदेव ने बताया कि दो-तीन से ध्रुव इंटरनेट कॉलिंग व व्हाट्सएप मैसेज भेज मदद की गुहार लगा रहा है। उसने बताया है कि जहाज पर 32 अन्य भारतीय भी हैं। वह राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री कार्यालय को भी ट्वीट कर चुका है। ध्रुव ने इसका स्क्रीन शॉट भेजा है। छोटा भाई राष्ट्रपति भवन से संपर्क कर भाई की वापसी सुनिश्चित कराने में जुटा हुआ है। डीआईजी दिलीप कुमार का कहना है कि परिवार के लोगों ने अभी पुलिस को सूचना नहीं दी है। फिर भी मामला संज्ञान में आने के बाद से पुलिस अपने स्तर से प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed