{"_id":"5b9bfcae867a557ffd368be1","slug":"111536949422-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से नकदी और सामान ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों से नकदी और सामान ले गए चोर
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Thief
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कलवारी (बस्ती)। क्षेत्र के ताहिरपुर गांव में बृहस्पतिवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। नकदी, मोबाइल तथा साइकिल तक उठा ले गए। शुक्रवार सुबह कलवारी पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित कमलेश ने लिखा है कि घर में प्लास्टर कार्य हो रहा है। पिता शिवपूजन दिल्ली से 30 हजार रुपये मजदूरों को देने के लिए लेकर आए थे। रात में सभी के सोने के बाद भोर में करीब साढ़े तीन बजे आंख खुली तो देखा घर का दरवाजा खुला है। कमरे के अंदर देखा तो नकदी और मोबाइल गायब था।
वहीं दूसरे पीड़ित सुनील कुमार यादव ने तहरीर देकर कहा है कि घर में नई साइकिल खरीद कर रखी थी। सुबह लगभग साढ़े चार बजे आंख खुली। घर के अंदर गया तो साइकिल गायब थी। प्रभारी निरीक्षक जयवर्धन सिंह ने बताया तहरीर मिल गई है। घटना संदिग्ध लग रही है क्योंकि न तो घर में सेंध कटी है और न ही ताला टूटा है। जांच की जा रही है। यदि घटना सही मिली तो मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन