फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   छत से गिरकर अधेड़ की मौत

छत से गिरकर अधेड़ की मौत

Sat, 29 Jul 2017 05:10 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 05:10 PM IST
विज्ञापन
छत से गिरकर अधेड़ की मौत
हर्रैया (बस्ती)। भदावल कस्बे में शुक्रवार की रात छत से गिरने पर दुकानदार की मौत हो गई। रात में किसी समय हुए हादसे की जानकारी पत्नी को देर से हुई।
विज्ञापन

गोरखपुर के दुघरा के रहने वाले सुनील कुमार पुत्र सत्य नारायन भदावल कस्बे में वर्षों से पत्नी सुनीता देवी और पांच बेटियों के साथ किराए के मकान में रहते थे। परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी निर्वहन के लिए चाय की दुकान करते थे। शुक्रवार रात को दुकान बंद करने के बाद परिवार के सभी सदस्य खाना खा कर छत पर सोने चले गए। रात करीब 12 बजे पत्नी सुनीता की नींद खुली तो सुनील नहीं दिखे। हड़बड़ाई सुनीता ने नीचे देखा तो पति अचेत गिरे थे। पत्नी की चीख सुनकर छत पर सो रहीं बेटियां भी नीचे आईं। पिता की शरीर में कोई हरकत नहीं देखकर रोने-चीखने लगीं। मौके पर आसपास के लोग भी जुट गए। सभी सुनील को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सुबह पति की लाश से लिपट कर विलख रही महिला व पांच बेटियों को देख लोगों की आंखें नम हो गई। पांच पांच बेटियों के भरण पोषण और शादी को लेकर सभी दुखी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed