फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   10 cases lodgrd adainst kamalesh

कमलेश मांझी पर 10 अपराधिक मुकदमे

Sun, 01 May 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 01 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
10 cases lodgrd adainst kamalesh
पुलिस ऑफिस पर हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। शनिवार सुबह पुलिस को चकमा देकर जिला अस्पताल से भागे फैजाबाद जिले के कौशिल्या घाट थाना रामजन्म भूमि अयोध्या के कमलेश मांझी फैजाबाद जिले के साथ ही बस्ती जिले में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। फैजाबाद और बस्ती जिले के विभिन्न थानों में कुल 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, हत्या के प्रयास, रंगदारी और गैंगेस्टर एक्ट के केस शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस मुठभेड़ में मारे गए गोंडा जिले के नवाबगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर रामकुमार यादव के गिरोह का प्रमुख सदस्य कमलेश मांझी ने आपराधिक वारदातों की शुरुआत वर्ष 2009 में बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र से की। पुलिस ने एक लूट और लूट के माल बरामदगी के मामले में उसे गिरफ्तार किया। बाद में परशुरामपुर पुलिस ने गैंगेस्टर भी लगाया। पुलिस के अनुसार बीच बीच में यह आपराधिक वारदातों को अंजाम देता रहा, मगर इसकी सटीक जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है। वर्ष 2016 में कमलेश ने ताबड़तोड़ कई घटनाओं को अंजाम दिया। फैजाबाद जिले में रंगदारी मांगने, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, लूट की घटना को अंजाम दिया। इन मामलों में अयोध्या कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। मुठभेड़ के बाद पकड़े जाने पर कमलेश ने कैंट अयोध्या, कोतवाली अयोध्या, कोतवाली फैजाबाद क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की थी।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के स्वाट टीम प्रभारी सर्वेश राय ने बताया कि कमलेश मांझी ने और मुठभेड़ में मारे गए रामकुमार यादव के साथ कई घटनाओं को अंजाम दिया था। इनमें इसी वर्ष अयोध्या में हुई रंगदारी मांगने, 2009 में परशुरामपुर थाना क्षेत्र में लूट और लूट के माल बरामदगी और गैगेंस्टर एक्ट के मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed