फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Crime News

हत्थे चढ़े निर्मल गिरोह के पांच सदस्य

Wed, 29 Jan 2020 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Crime News
कप्तानगंज पुलिस ने साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार। - फोटो : BASTI
हत्थे चढ़े निर्मल गिरोह के पांच सदस्य
विज्ञापन

बस्ती। किराए की कार लेकर एटीएम दर एटीएम घूमकर रकम चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का एसओजी टीम ने पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के लोग तेलंगाना तक जाकर वारदात को अंजाम दे चुके हैं। प्रतापगढ़ जिले का निर्मल पांडे गिरोह रायबरेली, इलाहाबाद, अमेठी, अयोध्या, लखनऊ, गोरखपुर, सुल्तानपुर में बैंक खाते खंगाल चुका है।
पुलिस के हत्थे चढ़े सरगना समेत पांच सदस्यों के कब्जे से कई एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, कार, तमंचे आदि बरामद किए गए। इनके पास से एटीएम धोखाधड़ी के 22 हजार 715 रुपये भी बरामद किए गए। पर्दाफाश करने वाली टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार दिया गया है। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि किराए की कार लेकर गिरोह के सदस्य दूर-दराज के एटीएम बूथ पर मंडराते रहते हैं। जैसे ही कोई सीधासादा व्यक्ति कार्ड लेकर पहुंचता है, इनके साथी मदद या किसी अन्य बहाने से कार्ड बदल लेते हैं अथवा पासवर्ड की चोरी कर लेते हैं। क्षेत्राधिकारी कलवारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज, एसओजी प्रभारी अवधेश राज सिंह व उनकी टीम ने मंगलवार को कप्तानगंज स्टेट बैंक के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसपी का कहना है कि प्रतापगढ़ जिले के पट्टी थाना अंतर्गत वर्ष-2018 में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था, तब से फरार इस गिरोह के सदस्यों को पुलिस ढूंढ रही थी। सरगना निर्मल ने बताया कि वे लोग एटीएम बूथ के आसपास खड़े रहकर नजर रखते हैं। गिरोह के सदस्य साइबर तकनीकी से दक्ष हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि निर्मल पांडेय निवासी रढ़वत थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़, मनोज कुमार वर्मा निवासी कोहराव थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़, अतुल सरोज निवासी ढाढ़र थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़, जय प्रकाश तिवारी निवासी रढ़वत थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़, संतोष कुमार सरोज को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कामयाबी की बोहनी
पुनगर्ठित स्पेशल आपरेशन ग्रुप यानी एसओजी के खाते में यह पहली कामयाबी दर्ज की गई। बसंत पंचमी के दिन कामयाबी की बोहनी मानी जा रही है। 2015 में क्राइम ब्रांच (स्वॉट टीम) का गठन करने के साथ ही एसओजी टीम भंग कर दी गई थी। पिछले हफ्ते शासन के निर्देश पर फिर से यह टीम अस्तित्व में आ गई। एसपी ने बताया कि फिलहाल स्वाट और एसओजी दोनों अपराध नियंत्रण पर काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed