{"_id":"64f22e41d383c1dc1a0318d4","slug":"crime-in-women-basti-news-c-207-1-sgkp1002-3666-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गिरफ्तार चेयरमैन की नामजद सहयोगी महिला फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गिरफ्तार चेयरमैन की नामजद सहयोगी महिला फरार
विज्ञापन
बस्ती। दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजे गए नगर पंचायत रुधौली के चेयरमैन धीरसेन निषाद की सहयोगी महिला माया पाठक अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। लोगों का कहना है कि उसके गिरफ्त में आने के बाद कई और राज खुलेंगे। बताया जा रहा है कि माया पाठक के जरिये कई अन्य महिलाओं का नौकरी दिलाने के नाम पर यौन शोषण किया जा चुका है। मगर लोकलाज और चेयरमैन के रसूख के डर से किसी ने मुंह नहीं खोला। मगर माया पाठक से अगर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो बडे़ खुलासे हो सकते हैं।
27 अगस्त को रुधौली थाना क्षेत्र की एक महिला ने धीरसेन निषाद पर नगर पंचायत में नौकरी देने के लालच में यौन शोषण, दुष्कर्म व जबरन गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी को प्रार्थनापत्र दिया था, जिसमें बताया गया था कि माया पाठक नाम की महिला ने उसे यह सब करने के लिए प्रेरित किया था। गर्भवती होने पर उसी ने जबरन दवा खिलाकर गर्भपात कराया था। एसपी के आदेश पर रुधौली पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की, जिसके बाद पीड़िता के चिकित्सकीय परीक्षण के साथ अन्य प्रक्रिया पूरा करने के बाद आरोपी चेयरमैन की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी शुरू की।
बुधवार को मध्य रात्रि लगभग 12 बजे लखनऊ की तरफ जाते समय आरोपी चेयरमैन को छावनी थाने के गेट के सामने गिरफ्तार कर लिया गया। इस केस में दूसरी नामजद माया पाठक की पुलिस को तलाश है।