फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   crime in bjp worker

Basti News: भाजपा सेक्टर अध्यक्ष को दबंगों ने पीटा

Mon, 10 Jul 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 10 Jul 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime in bjp worker
आशुतोष शुक्ल
बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के सोनहा चौराहे पर दबंगों ने रविवार की शाम भाजपा सेक्टर अध्यक्ष की पिटाई कर दी। आरोप है कि चौराहे से पैदल घर जाते समय भाजपा सेक्टर अध्यक्ष सोनहा आशुतोष शुक्ल को लग्जरी वाहन सवार आधा दर्जन दबंगों ने रोक लिया। ईंट पत्थर से पीटकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक दयानंद यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सोनहा निवासी आशुतोष शुक्ल वन इंडिया एटीएम की शाखा सोनहा व भानपुर में चलाते हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व उनके एटीएम में एक व्यक्ति ने चोरी की थी। इस प्रकरण में उनके परिचित इसी थाने के आहर निवासी जयप्रकाश पांडेय ने गवाही दी थी। दो दिन पहले कुछ लोगों ने जयप्रकाश को भी मारपीट कर जानमाल की धमकी दी थी। इस मामले में सोनहा थाने में एक नामजद व अन्य अज्ञात पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

रविवार को सोनहा चौराहे से अपने घर जाते समय भाजपा सेक्टर अध्यक्ष आशुतोष शुक्ल पर कार सवार लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। उनके जमीन पर गिरने के बाद बदमाश भाग गए। हमले की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed