फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   crime in basti 333

छप्पर रखने के विवाद में मारपीट

Sat, 02 May 2020 09:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
crime in basti 333
छप्पर रखने के विवाद में मारपीट
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी थानाक्षेत्र के टिकरिया गांव में शुक्रवार की देर शाम विवादित बंजर जमीन पर छप्पर रखने के विवाद को लेकर दो पक्ष आपने-सामने आ गए। कहासुनी के बीच मारपीट हो गई। छह लोग घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लिया। छावनी पुलिस ने एक पक्ष के टिकारिया निवासी रवि सिंह की तहरीर पर दिलीप सिंह, गुलाब सिंह, रमन्जय सिंह , रणविजय सिंह, अकील सिंह, निखिल सिंह और गौरव सिंह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। दूसरे पक्ष के दिलीप कुमार सिंह की तहरीर पर अरविंद सिंह, आलोक सिंह, रमा, सत्यम, अरुण, रवि, अचिंत, राकेश व रजनीश के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव में दो पक्षों में बंजर भूमि पर छप्पर रखने का विवाद चल रहा था। शुक्रवार को विवाद तब गहरा गया जब पुलिस को दी गई सूचना पर कोई कार्रवाई होती न देख दोनों पक्ष की तरफ से गांव के अन्य लोग भी शामिल हो गए। शुक्रवार की शाम जमकर लाठी, ईंट और पत्थर चले। इसमें अंचित सिंह, सत्यम सिंह , गुलाब सिंह, रमन्जय सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। इनका इलाज जिला अस्पताल बस्ती में चल रहा है। थानाध्यक्ष हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि मामले में दोनों तरफ की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मारपीट में शामिल तीन युवक प्रिंस सिंह, रवि कुमार, रजनीश को हिरासत में लिया गया है। दोनों पक्षों पर पुलिस निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed