{"_id":"69ebb3a3440bf6167f09e1cc","slug":"cricketer-ravikant-leaves-for-south-africa-as-coach-basti-news-c-207-1-bst1006-157451-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: क्रिकेटर रविकांत कोच बनकर साउथ अफ्रीका रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: क्रिकेटर रविकांत कोच बनकर साउथ अफ्रीका रवाना
Fri, 24 Apr 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेटर रविकान्त भट्ट
बस्ती। क्षेत्र के मधुकरपुर निवासी ओम प्रकाश भट्ट के पुत्र रविकांत भट्ट साउथ अफ्रीका में होने वाले एक दिवसीय दो मैच और टी 20 के तीन मैच के लिए कोच के रूप में शुक्रवार को दिल्ली से रवाना हुए। रविकांत भट्ट की इस सफलता से जनपद के क्रिकेट प्रेमियों में प्रसन्नता है।
बस्ती वेटरेंस क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक पांडेेय ने बताया कि रविकांत भट्ट के इस कदम ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने बस्ती जैसे ग्रामीण क्षेत्र से कम सुविधाओं के बीच यह उपलब्धि हासिल की है। वे किक्रेट के ऐसे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगे जो स्थानीय स्तर पर खेल रहे हैं। बताया कि रविकांत भट्ट आरकेबी नाम से दिल्ली में अनेक क्रिकेट एकेडमी संचालित कर युवाओं का खेल की दुनिया में भविष्य संवार रहे हैं। टी 20 एशिया कप डेफ टीम के इंडिया कोच के रूप में उन्होंने टीम को सफलता दिलाई। इसके बाद उन्हें साउथ अफ्रीका में होने वाले एक दिवसीय दो मैच और टी 20 के तीन मैच के लिए कोच के रूप में एसोसिएशन ने दायित्व सौंपा है।
रविकांत भट्ट के साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने से पूर्व आलोक पांडेय को बताया कि उनके साथ हेड कोच देवदत्त और सहयोगी के रूप में सुशील गुप्ता भी शामिल हैं।
क्रिकेटर रविकांत भट्ट की सफलता पर मुख्य रूप से चेयरमैन विक्रांत भट्ट, जीडी मिश्रा, अमित शर्मा, अवधेश भट्ट, दुर्गेश श्रीवास्तव, रवि उपाध्याय, रवि तिवारी सहित अनेक क्रिकेट खिलाडियों और खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।