{"_id":"60d4c8748ebc3e2d964bc069","slug":"creating-pressure-by-jamming-the-road-was-heavy-case-filed-against-sp-leader-basti-news-gkp3993737185","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी पड़ा सड़क जाम कर दबाव बनाना, सपा नेता पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी पड़ा सड़क जाम कर दबाव बनाना, सपा नेता पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी पड़ा सड़क जाम कर दबाव बनाना, सपा नेता पर केस दर्ज
बस्ती। अस्पताल चौराहे पर सड़क जाम करके पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने का दांव दुबौलिया थानाक्षेत्र के सपा नेता और उनके परिवार के सदस्यों पर भारी पड़ गया। दुबौलिया थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने भी एक और केस दर्ज किया। आरोप है कि यातायात बधित करके लोगों को परेशान किया गया।
कोतवाली के एसआई जयशंकर पांडेय की तहरीर में लिखा गया है कि दुबौलिया थाने के अवधूतनगर निवासी चंद्रहास पाल और उसके परिवार के कृष्णपाल यादव के पट्टीदारों की ओर से इनकी जमीन पर कब्जा किया जा रहा था। इन लोगों के मना करने पर पट्टीदार पीटने लगे। इस मामले में दुबौलिया थाने में कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर सदर अस्पताल चौराहे पर सड़क जाम कर दी गई।
उससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। आने-जाने वाले व्यक्तियों, मरीजों को दिक्कत हुई। एंबुलेंस रुक गई, आपातकालीन व्यवस्था प्रभावित हुई। आमजन मानस को काफी कठिनाई हुई। कोतवाल मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।