फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cow, Ganga and Gayatri are the basis of Sanatan culture

Basti News: गाय, गंगा और गायत्री सनातन संस्कृति का आधार

Mon, 21 Apr 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 21 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Cow, Ganga and Gayatri are the basis of Sanatan culture
बस्ती। श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराते हुए पंडित देवस्य मिश्र ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। कहा कि निराकार की अपेक्षा साकार रूप की पूजा अधिक फलदायी होती है। गाय, गंगा और गायत्री सनातन संस्कृति का आधार है। इनका अनुसरण जीवन को पूर्णता प्रदान करता है।
विज्ञापन

प्रहलाद कॉलोनी प्रहलाद कालोनी में चल रही कथा में व्यास ने पूतना उद्धार और बकासुर वध का वर्णन किया। बताया कि बाल स्वरूप में भगवान श्रीकृष्ण ने दुष्ट शक्तियों का विनाश कर भक्तों की रक्षा की। पूतना, जो बालक कृष्ण को मारने के उद्देश्य से आई थी, परमगति को प्राप्त हुई।
विज्ञापन

पंडित मिश्र ने नग्न स्नान को अशुभ बताते हुए कहा कि श्रीकृष्ण ने यमुना किनारे गोपियों के वस्त्र चुराकर उन्हें जीवन का सच्चा संदेश दिया, जो आत्मज्ञान और लज्जा की मर्यादा से जुड़ा है। कथा में ब्रज की बालाओं संग होली खेलने का मनोहारी दृश्य भी प्रस्तुत किया गया। इससे वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संत वेदों का हृदय होते हैं और महापुरुषों के मुख से कथा सुनने से पापों का क्षय होता है। इससे पुण्य का उदय होता है। इस मौके पर श्याम नारायण पाल, लालमति पाल, सौरभ पाल, राजकुमार पाल, धर्मेंद्र पाल, रामकुमार पाल, विनोद पाल, चूड़ामणि त्रिपाठी, रिपु सूदन यादव, रामकिशोर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed