{"_id":"61c61f1d659aaa04f0273c56","slug":"covid-vaccination-of-11-thousand-basti-news-gkp4211423169","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 हजार लोगों को दी गई वैक्सीन की डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 हजार लोगों को दी गई वैक्सीन की डोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 हजार लोगों को दी गई वैक्सीन की डोज
डीएम ने टीकाकरण फीसद बढ़ाने का दिए निर्देश, द्वितीय डोज वालों पर करें फोकस
जिला, महिला, ओपेक कैली अस्पताल व सभी सीएचसी-पीएचसी पर चला अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में चल रहे कोरोना टीकाकरण के क्रम में शुक्रवार को 312 टीकाकरण बूथों पर अभियान चलाया गया। वैक्सीन से छूटे लोगों को कोविड से बचाव का टीका लगाया गया। कुल 33 हजार टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया था जिसमें 11 हजार को कोविडरोधी वैक्सीन की डोज दी गई।
जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने टीकाकरण फीसद बढ़ाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि पहला डोज लगवा चुके लोगों को द्वितीय डोज लगवाने के लिए प्रेरित करें। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, ओपेक चिकित्सालय कैली, सभी सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों और गांवों में अभियान चलाकर टीकाकरण कार्य हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. फखरेयार हुसैन ने बताया कि गांव व शहर में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से टीकाकरण कार्य में सहयोग लिया जा रहा है। बीमार रहने वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता पर टीके लगाए जा रहे हैं। टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। शहर में नोडल अधिकारी नगरीय क्षेत्र डा. एके कुशवाहा व अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया के नेतृत्व में कई स्थानों पर कैंप लगाकर वैक्सीनेशन किया गया। महिला अस्पताल में 215 लोगों को कोविशील्ड और 108 लोगों को को-वैक्सीन लगी। यहां एएनएम ज्योति गुप्ता, सुनीता त्रिपाठी, पलक श्रीवास्तव, सुषमा, दीपानिता, प्रतिभा, गौरव त्रिपाठी, रत्नेश पाठक, सूरज पांडेय, नूरिस ने वैक्सीनेशन किया। जिला अस्पताल में 97 को कोविशील्ड और 100 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। एएनएम अपूर्वा श्रीवास्तव, सरिता सिंह, प्रीति चौरसिया, विकास त्रिपाठी व अभिषेक चौधरी ने वैक्सीनेशन कार्य में सहयोग किया। शहर के कई स्थानों पर चार नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) के जरिये टीकाकरण हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में 23 लाख चार हजार 327 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इसमें 18 व 45 प्लस वाले लोग शामिल हैं।