{"_id":"610e897d8ebc3e6c7f441547","slug":"covid-19-vaccination-news-basti-news-gkp404708830","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर में ही खत्म हो गई वैक्सीन, निराश लौटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर में ही खत्म हो गई वैक्सीन, निराश लौटे लोग
विज्ञापन
हर्रैया में टीकाकरण के लिए अस्पताल पहुंची महिलाओं नही लग सकी वैक्सीन। संवाद
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहर में ही खत्म हो गई वैक्सीन, निराश लौटे लोग
- हर्रैया सीएचसी को मिली थी 600 डोज
- टीकाकरण को पहुंचे थे करीब एक हजार लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया/बस्ती। हर्रैया में शनिवार को दोपहर साढ़े बारह बजे ही वैक्सीन खत्म हो गई। ऐसे में टीका लगवाने की उम्मीद लेकर दूरदराज के गांवों से आए तमाम लोगों को निराश होकर वापस घर लौटकर जाना पड़ा।
कोविड-19 के संभावित तीसरी लहर को देखते हुए टीकाकरण अभियान को तेज करने का सरकारी फरमान वैक्सीन की कमी होने से गति नहीं पकड़ पा रहा है। शनिवार को सीएचसी के बजाए निर्माणाधीन महिला अस्पताल में कोविड-19 टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में पहुंचे सैकड़ों लोगों जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी उन्हें बिना वैक्सीन लगवाए ही वापस लौटना पड़ा। यहां दोपहर साढ़े बारह बजे तक मिली 600 डोज खत्म हो गई तो प्रतीक्षा कर रहे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। बड़हर गांव निवासी अंशु देवी, उर्मिला, नदाएं की लक्ष्मी व रेखा, खम्हरिया गंगाराम की सुशीला, मंजू व दुर्गेश, भिरवा निवासी राकेश सहित सैकड़ों लोग टीका लगवाने आए थे, मगर वैक्सीन के अभाव में बिना लगवाए ही वापस होना पड़ा। मौजूद स्वास्थ्य टीम के सदस्यों अश्विनी कुमार, शिव विशाल सिंह, वंदना, भीम प्रकाश, रंजीत अवधेश पाल, अखिलेश पाल, अर्चना यादव ने बताया कि जो वैक्सीन मिली थी वह दोपहर तक ही खत्म हो गई। अब वैक्सीन सोमवार को लगेगा। आने वालों को रजिस्ट्रेशन के बाद टीकाकरण किया जा रहा है।
सीएचसी अधीक्षक आरके यादव ने बताया कि इससे पहले लगे कैंप में करीब 2500 डोज मिली थी। मगर कम लोग टीकाकरण के लिए पहुंचे। इसलिए शनिवार को कुछ कम डोज जिले से मिली थी। वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता है। सोमवार को टीकाकरण होगा।