फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   covid 19 in basti 1

कोरोना का कहर, एक और महिला पॉजिटिव

Tue, 21 Apr 2020 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
covid 19 in basti 1
बस्ती के पुरानी बस्ती क्षेत्र के परसा जाफर हॉटस्पॉट क्षेत्र को किया गया सील। - फोटो : BASTI
बस्ती में एक और कोरोना पॉजिटिव महिला मिली
विज्ञापन

बस्ती। जिले में कोरोना वायरस पांव पसारता जा रहा है। मंगलवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में एक और महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिले में कोरोना वायरस पॉजिटिव की संख्या बढ़कर मृतक सहित 20 हो गई है। शहर की यह पॉजिटिव महिला मृतक की रिश्तेदार है और उसी मोहल्ले की रहने वाली है। यह महिला भी कोरोना वायरस से मृतक युवक की संपर्क में थी। उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था।
वर्तमान में चार पॉजिटिव केस निगेटिव हुए हैं, यानी अब जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या 15 है। सबसे पहला कोरोना पॉजिटिव केस 30 मार्च को पाया गया था। उसकी मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई थी। बाद में प्रशासन ने इसे संज्ञान लेकर मृतक के जनाजे में शामिल लोगों व परिवार की जांच कराई, जिसमें आठ पॉजिटिव पाए गए थे। इसमें मृतक का दोस्त व परिवार के लोग शामिल थे। परिवार के चार सदस्य बाद में हुए जांचों में निगेटिव पाए गए। इसके बाद शहर के तुरकहिया, मिल्लतनगर व गिदही खुर्द को हॉट स्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया। दूसरे चरण के लॉकडाउन के दौरान शहर से सटे जमोहरा व पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के परसा जाफर में भी पॉजिटिव मरीज पाए गए, जिसे मिलाकर वर्तमान में कुल संख्या 20 हो गई है, मगर इसमें से एक की मौत हो गई, जबकि चार निगेटिव हो गए हैं।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि मंगलवार को आई रिपोर्ट में एक महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। मरीज मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन है। अब उसको लेवल-वन अस्पताल सीएचसी मुंडेरवा भेजा गया। डीएम आशुतोष निरंजन ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ही हॉट स्पॉट मोहल्ले में यह केस सामने आया है। ऐसे में यहां और सख्ती की जा रही है। किसी को घर से निकलने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed