फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   court will open tomorrow

कल खुलेगा दीवानी न्यायालय

Tue, 29 Sep 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
court will open tomorrow
दो दिन के लिए बंद हुआ जनपद न्यायालय। - फोटो : BASTI
एक अक्तूबर को खुलेगा दीवानी न्यायालय
विज्ञापन

बस्ती। दीवानी न्यायालय में दो न्यायिक अधिकारी सहित नौ लोग सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। न्यायालय परिसर को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान चिकित्सा विभाग की ओर से न्यायालय परिसर में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। जिला जज अमरजीत त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को न्यायालय परिसर बंद रखने का आदेश जारी किया गया है, लेकिन इस दौरान करीब नौ अदालतों में ‘जिट्सी मीट सॉफ्टवेयर’ के माध्यम से आवश्यक वादों की सुनवाई जारी रहेगी। बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश, स्पेशल न्यायाधीश एससी-एसटी, ईसी एक्ट, पॉक्सो व एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, सीजेएम, सिविल जज सीनियर व जूनियर डिविजन एवं सिविल जज जूनियर डिविजन खलीलाबाद की अदालतों में ऑनलाइन मुकदमे दाखिल होंगे और सुनवाई होगी। वादों की सामान्य तिथि की सूची जारी कर दी गई है। जिला जज ने न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं व वादकारियों से अपील की कि अदालत परिसर में मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करते हुए आएं।
कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन कराएंगे अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीएम आशुतोष निरंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन कराने के लिए 25 जिला स्तरीय अधिकारियों की तैनाती की है। ये अधिकारी ओपीडी के दौरान अस्पताल जाकर शारीरिक दूरी, मास्क लगाने व व्यक्तिगत स्वच्छता के लिए हाथ धोने की सुविधा का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि निजी चिकित्सालय में पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से कोविड-19 से बचाव के बारे में जागरूकता फैलाने वाले संदेश अवश्य प्रसारित होने चाहिए। एंटीजन किट की उपलब्धता, अस्पताल की ओर से कोविड-19 के लिए सैंपलिंग व टेस्टिंग के लिए लगाई गई टीमों की संख्या, क्रमिक सैंपलिंग की स्थिति, तात्कालिक टेस्टिंग व रेफरल की स्थिति का निरीक्षण किया जाएगा। प्रत्येक निजी चिकित्सालय में एक आइसोलेशन वार्ड भी तैयार किया जाएगा, जिसमें पॉजिटिव पाए गए मरीज को रखकर बेसिक इलाज किया जाएगा। जांच में पॉजिटिव पाए जाने पर मरीज के बारे में एकीकृत कमांड सेंटर व कंट्रोल (आईसीसीसी) के फोन नंबर 05542-245672 पर सूचित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed