फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   court news in quid

Basti News: पत्नी की हत्या में पति को आजीवन कारावास

Wed, 26 Jul 2023 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
court news in quid
बस्ती। अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय अनिल कुमार खरवार की अदालत ने पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति धर्मेंद्र चौधरी उर्फ धर्मेंद्र वर्मा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस मामले में आराेपी पर दस हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। इसे अदा न करने पर एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता परिपूर्णा नंद पांडेय के निर्देश पर एडीजीसी तनिष्क सिंह तथा प्रदीप ओझा ने अदालत को बताया कि घटना 8 अगस्त 2019 की है। हर्रैया थाना क्षेत्र के मझारी गांव निवासी केशवराम वर्मा ने अपनी पुत्री खुशबू की शादी कोर्ट में 17 जून 2016 को धर्मेंद्र कुमार वर्मा निवासी ग्राम अइला कला थाना गौर से की थी। उसकी पुत्री के पास पहले से एक पुत्र था। खुशबू काे उसका पति, छोटा भाई प्रमो, ननद अनुराध व राधिका तथा ससुर जगदीश दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

अक्सर इसी बात को लेकर उसे मारते-पीटते भी थे। 8 अगस्त 2019 को सुबह 9 बजे खुशबू को जला दिया। उसके बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसके बाद पुलिस ने विवेचना शुरू की। विवेचक ने साक्ष्य संकलित कर आरोपी धर्मेंद्र चौधरी उर्फ धर्मेंद्र वर्मा के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। शेष आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में विलोपित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गवाहों के बयान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृतका खुशबू की हत्या के लिए धर्मेंद्र को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed