{"_id":"67c0a89e7ea317a3430b7a9d","slug":"couple-reached-court-wearing-mask-to-get-married-young-man-beaten-up-basti-news-c-207-1-sgkp1006-132691-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नकाब पहन कचहरी में शादी करने पहुंचा युगल, युवक की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नकाब पहन कचहरी में शादी करने पहुंचा युगल, युवक की पिटाई
Thu, 27 Feb 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
लालगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं युवक-युवती
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नकाब पहनकर न्यायालय में शादी करने पहुंचा युगल हिंदू संगठन की नजर में चढ़ गया। सूचना पर पुलिस पहुंचकर युवक को कोतवाली ले जाने लगी, मगर भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस उसे बचाने का प्रयास करती रही। भीड़ को शांत कराने के बाद दोनों को कोतवाली ले जाया गया। बाद में दोनों को लालगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को कचहरी स्थित एक वकील के चैंबर में युवक और युवती कोर्ट मैरिज करने के इरादे से पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों ने नकाब से अपना चेहरा ढक रखा था। इस दौरान हिंदूवादी संगठनों को भनक लग गई कि गैर संप्रदाय का युवक युवती से जबरन शादी करने के लिए पहुंचा है। वे लोग पहुंचे और युवती को फटकार लगाते हुए शादी करने से रोका। इस बीच पुलिस पहुंच गई और युवक को साथ लेकर जाने लगी। इसके बाद हंगामा होने लगा।
कोतवाल राणा देवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों लालगंज थानाक्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इसलिए उन्हें लालगंज पुलिस के सुपुर्द किया जा रहा है। जहां उनके परिजनों से बातचीत और जांच कर उचित कदम उठाया जाएगा।