{"_id":"615354238ebc3e032c28d449","slug":"couple-moved-in-black-face-basti-news-gkp4109738168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती : कालिख पोतकर प्रेमी युगल को गांव में घुमाया, 13 नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती : कालिख पोतकर प्रेमी युगल को गांव में घुमाया, 13 नामजद
Wed, 29 Sep 2021 05:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्, बस्ती
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 05:59 AM IST
सार
बिरादरी की पंचायत ने सुनाया था फरमान, गौर थाना क्षेत्र का है मामला।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी शेषमणि उपाध्याय
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के गौर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को प्रेमी युगल को कालिख पोतकर और जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाने की अमानवीय घटना घटी। ऐसा बिरादरी की फरमान पर किया गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता की मां की तहरीर पर 13 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दो दिन पूर्व गौर थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ लोगों ने प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस बात को लेकर गांव में मंगलवार को बिरादरी की पंचायत हुई। पंचों ने दोनों के चेहरे पर कालिख पोतकर और जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाने का फरमान सुनाया। लोगों ने तत्काल इस पर अमल भी कर दिया। पूरे गांव में प्रेमी युगल को घुमाया गया।
विज्ञापन
दोनों की पिटाई किए जाने का भी आरोप है। इस दौरान दोनों के परिजन बिरादरी के भय से असहाय होकर सबकुछ देखते रहे। इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो वायरल कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ में जुट गई। सीओ शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि लड़की की मां की तहरीर पर गांव के 13 नामजद समेत कई अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि यह अत्यंत गंभीर मामला है। दोनों को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है। जांच में जो भी दोषी मिलेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन