फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Council school teachers will soon get tablets

Basti News: जल्द ही परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को मिलेगा टैबलेट

Thu, 26 Oct 2023 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Council school teachers will soon get tablets
शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की होगी बायोमैट्रिक हाजिरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिषदीय स्कूलो में काफी इंतजार के बाद प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को टैबलेट मिलने का रास्ता साफ हो गया है। लर्निंग रिसोर्स पैकेज के तहत ऑर्डर के आधार पर वितरण किया जाने वाला है। पहले चरण में जिले के नगर क्षेत्र सहित 15 ब्लाकों के 1726 परिषदीय विद्यालयों के 3267 शिक्षकों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे। जिला मुख्यालयों पर टैबलेट को रखने और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे का भी व्यवस्था किया जाएगा।
जिले में 2206 परिषदीय, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। टैबलेट का प्रयोग शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति संग छात्र-छात्राओं के डाटा फीडिंग, एमडीएम, शैक्षिक गुणवत्ता, पठन-पाठन का माहौल, तकनीकी दक्षता डिजिटल लर्निंग, वोकेशनल शिक्षा आदि को बढ़ावा देने में भी होगा। इसकी जानकारी प्रशिक्षण में प्रदान की जाएगी। इसके बाद कक्षा कक्ष शिक्षण में भी इसकी मदद ली जाएगी, जिससे छात्र-छात्राओं को भी लाभ मिलेगा। जिला मुख्यालय पर आपूर्ति के बाद कई स्कूलों को दो तो कुछ स्कूलों को एक टैबलेट दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह सूची छात्र संख्या आदि मानकों के आधार पर तैयार किया गया है। जिन स्कूलों को दो टेबलेट मिलेगा, वहां एक प्रधानाध्यापक को और दूसरा स्कूल के वरिष्ठ सहायक अध्यापक को दिया जाएगा। जिन स्कूलों को एक टैबलेट मिलेगा, उसे प्रधानाध्यापक को सौंपा जाएगा। टैबलेट की आपूर्ति होने के बाद इनका सत्यापन होगा और फिर स्कूलों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके प्रयोग को लेकर अधिकारियों से लेकर शिक्षकों तक को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मोड में प्रशिक्षण दिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
जिन स्कूलों को टेबलेट मिलना है उनकी सूची तैयार हो चुका है। जल्द ही मुख्यालय से टेबलेट आने पर टेबलेट वितरण कर दिया जाएगा।
-अनूप कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed