{"_id":"6521b398abda635df601f759","slug":"council-school-running-in-panchayat-bhavan-basti-news-c-207-1-sgkp1004-5461-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पंचायत भवन में चल रहा परिषदीय विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पंचायत भवन में चल रहा परिषदीय विद्यालय
Sun, 08 Oct 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 08 Oct 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
- विद्यालय का भवन जर्जर होने के कारण किया गया है शिफ्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी परिषदीय विद्यालयों की दशा सुधरने का नाम नहीं ले रही है। कप्तानगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय परिवारपुर का भवन जर्जर हो चुका है। ऐसे में विद्यालय का संचालन ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में किया जा रहा है।
शासन परिषदीय विद्यालयों की दशा में सुधार के लिए कायाकल्प योजना संचालित कर रहा है। इसके बावजूद विद्यालय बदहाल बने हुए हैं। परिवारपुर पंचायत में 1995 में प्राथमिक विद्यालय का भवन तैयार बना था। तब से इसकी मरम्मत न होने के कारण छत टपकती है। फर्श और दीवारों के प्लस्टर भी खराब हो चुके हैं। भवन जर्जर होने के कारण इसमें कक्षाएं संचालित करने से शिक्षकों के मन में संशय बना रहा था। शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय में 74 बच्चे पंजीकृत है। इन्हें पढ़ाने के लिए तीन शिक्षकों की तैनाती है। भवन की मरम्मत के लिए एक साल से बीडीओ, बीईओ और बीएसए को पत्र भेजकर मांग की जा रही है। लेकिन स्थिति यथावत बनी हुई है। बारिश के मौसम में भवन गिरने का डर था तो 26 अगस्त को विद्यालय ग्राम पंचायत के रकबा गांव स्थित पंचायत भवन में शिफ्ट कर दिया गया। ग्राम पंचायत के विजय पाल सिंह, विनोद सिंह आदि ने बताया कि विद्यालय की बाउंड्रीवाल बनवाने में लाखों खर्च हो गए इसी रुपये से भवन की मरम्मत कराई जा सकती थी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विद्यालय भवन जर्जर होने के कारण पंचायत भवन में शिफ्ट कराया गया है। भवन की मरम्मत कराने के लिए बजट की मांग की गई है। जल्द ही इसे ठीक करा दिया जाएगा।
प्रभात कुमार श्रीवास्तव, बीईओ, कप्तानगंज।