फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   corona se bachav ki the sikh

आईजी ने दी कोरोना से बचाव की सीख

Fri, 20 Mar 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
corona se bachav ki the sikh
आईजी ने दी कोरोना से बचाव की नसीहत
विज्ञापन

बस्ती। पुलिस महानिरीक्षक आशुतोष कुमार ने वार्षिक निरीक्षण के क्रम में दूसरे दिन पुलिस लाइंस का मुआयना किया। परेड ग्राउंड में परेड की सलामी लेने के साथ ही आईजी ने दरबार लगाकर समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को करोनो वायरस से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी के बारे में सजग किया। इसी क्रम में थाना पुलिस, डॉग स्क्वाड, फील्ड यूनिट आदि का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों व कर्मचारियों से शस्त्रों को खोलने व जोड़ने का अभ्यास कराया गया।

पुलिस लाइन में गार्द की सलामी लेने के बाद शस्त्रागार, क्वार्टर गार्ड के जवानों द्वारा गार्ड होशियार कार्यवाही करवाई गई। इसके बाद भोजनालय, बैरक, वर्दी स्टोर, कैश कार्यालय, पुलिस लाइन परिसर, आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। साथ ही यातायात शाखा व एमटी शाखा का भी निरीक्षण कर वाहनों में लगे उपकरण के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान आरओ प्लांट व शस्त्रागार की साफ सफाई व्यवस्था देखी। आदेश कक्ष में अर्दली रूम के अधिकारियों और कर्मचारियों से जानकारी लेते हुए विभिन्न रजिस्टरों को चेक कर निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन में दरबार लगाकर पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना। उन्होंने बारी-बारी से कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और निदान के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को करोनो वायरस से बचाव के लिए मास्क व आवश्यक किट प्रदान करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed