फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   corona patient in basti

दो सिपाही, एक स्वास्थ्यकर्मी समेत छह कोरोना पॉजिटिव मिले

Wed, 15 Jul 2020 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
corona patient in basti
राजा बाजार मोड़ के पास स्थित कंटेंमेंट एरिया में तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : BASTI
दो सिपाही, एक स्वास्थ्यकर्मी समेत छह कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

लखनऊ में भर्ती एक और पॉजिटिव की मौत, पांडेय बाजार सील
बस्ती। लालगंज थाने के दो सिपाही, स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मी समेत छह लोग बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिले में अब संख्या 450 पहुंच गई है। इसके अलावा लखनऊ में भर्ती शहर के पांडेय बाजार निवासी कोरोना पॉजिटिव शख्स की मौत के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। कैली व रुधौली में भर्ती पांच मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दे दी गई है। अब तक 351 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। मृतकों की संख्या 17 पहुंच गई है। एक्टिव केस 82 हैं।

डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि बुधवार को छह नए केस पॉजिटिव पाए गए हैं। लखनऊ में भर्ती कोरोना पॉजिटिव शख्स की मौत के बाद पांडेय बाजार को सील कर दिया गया है। वहां पर सैनिटाइजेशन व साफ-सफाई कराई जा रही है। मृतक के घर को भी सैनिटाइज कराया जा रहा है। जिले में अब तक 17278 नमूने एकत्रित किए गए हैं। 16647 की रिपोर्ट आ चुकी है। 16187 लोग निगेटिव पाए गए हैं। 450 की रिपोर्ट अब तक पॉजिटिव आई है। उधर, स्वास्थ्य विभाग में पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। सीएमओ के एक लिपिक की ट्रूनाट मशीन से कराई गई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी पुष्टि एसआईसी रुचिस्मिता पांडेय ने की है। उन्होंने बताया कि संबंधित की रिपोर्ट का कंफर्म टेस्ट कराया जा रहा है। लालगंज थाने में एसआई की पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद मंगलवार को चालक सहित दो सिपाहियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बुधवार को दो और सिपाही पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सबकी जांच ट्रू नाट मशीन से कराई गई है। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि बारी-बारी से सभी की जांच कराई जा रही है। पॉजिटिव मरीजों को रुधौली व ओपेक चिकित्सालय कैली में भर्ती कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed