फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Convenience: Special trains will be run during Holi.

सहूलियत : होली पर चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें

Mon, 09 Feb 2026 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Convenience: Special trains will be run during Holi.
बस्ती। होली त्योहार पर बड़े शहरों से घर आने वाले परदेसियों के लिए राहत भरी खबर है। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से होली विशेष स्पेशल ट्रेन का संचालन कराने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

नियमित चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए होली स्पेशल ट्रेन का संचालन पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख रेलवे स्टेशन से बहुत जल्द शुरू होने वाला है। इससे यात्रियों को जहां आसानी से कंफर्म टिकट उपलब्ध हो जाएंगे, वहीं समय से अपने गंतव्य को पहुंच सकेंगे। होली विशेष ट्रेनों के संचलन से नियमित चलने वाली ट्रेनों पर दबाव कम हो जाता है।
विज्ञापन

यात्रियों को त्योहार पर घर पहुँचना आसान हो जाता है और अतिरिक्त ट्रेनों के संचलन से कोच में सीटों की उपलब्धता बढ़ जाती है, जिससे यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना ज्यादा रहता है। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष होली त्योहार पर पूर्वाेत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से महानगरों एवं अन्य प्रमुख नगरों के लिए 45 विशेष ट्रेनें चलाई गई थीं, लेकिन इस वर्ष अब तक की योजना के अनुसार पूर्वाेत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से महानगरों के लिए कुल 62 विशेष स्पेशल ट्रेनें रेलवे प्रशासन की ओर से चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर और बढ़ाया जा सकता है।

 श्री गुरू रविदास मंदिर में मौजूद मुख्य अतिथि व भजन करते संत। संवाद

 श्री गुरू रविदास मंदिर में मौजूद मुख्य अतिथि व भजन करते संत। संवाद

 श्री गुरू रविदास मंदिर में मौजूद मुख्य अतिथि व भजन करते संत। संवाद

 श्री गुरू रविदास मंदिर में मौजूद मुख्य अतिथि व भजन करते संत। संवाद

 श्री गुरू रविदास मंदिर में मौजूद मुख्य अतिथि व भजन करते संत। संवाद

 श्री गुरू रविदास मंदिर में मौजूद मुख्य अतिथि व भजन करते संत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed