फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Contractors boycotted the tender by protesting

Basti News: ठेकेदारों ने धरना-प्रदर्शन कर किया निविदा का बहिष्कार

Sun, 17 Nov 2024 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Contractors boycotted the tender by protesting
मुख्य अ​भियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते ठेकेदार- विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। ठेकेदार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर लोक निर्माण विभाग के बस्ती परिक्षेत्र के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के समक्ष धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही निविदाओं का बहिष्कार किया। चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान न हुआ तो वे दमनकारी नीति के विरोध में प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को लखनऊ में मुख्य अभियंता कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर सिंह उर्फ जय नारायण सिंह के नेतृत्व में मुख्य अभियंता को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि कोषागार प्रणाली के कारण डिपॉजिट का भुगतान न होने से हजारों करोड़ रुपये ठेकेदारों के फंस गए हैं। एसोसिएशन के महामंत्री गोविंदनाथ पांडेय ने कहा कि रायल्टी संबंधितत कारण से ठेकेदारों पर छह गुना अर्थदंड लगाया जा रहा है, जिससे ठेकेदारों का भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

प्रमुख अभियंता द्वारा खुद नियम बनाया गया था कि स्वीकृति की प्रत्याशा में कोई निविदा आमंत्रित नहीं की जाएगी, परंतु स्वीकृति के प्रत्याशा में विभाग में निविदा निकालना शुरू हो गया। ऐसे में नियम बनाने वाले अधिकारी ही नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने को वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्रनाथ मिश्र, जैसराम चौधरी, गुड्डू पाण्डेय, अजमत आदि ने संबोधित किया।
धरने में अशोक सिंह, जयंत्री सिंह, बबलू पांडेय, भुनेश प्रताप सिंह, राघवराम यादव, अरुण मिश्र, उमेश तिवारी, संतराम चौधरी, चंद्रेश सिंह, राम नरेश, परशुराम सिंह, वीरेंद्र श्रीवास्तव, अजय तिवारी, रोहित मिश्रा, इंद्रजीत सिंह, रामचंद्र सिंह, हरिनारायण दूबे, ओम प्रकाश पांडेय आदि शामिल रहे।ि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed