{"_id":"66b14383425324885b0b0ab9","slug":"contract-employees-submitted-memorandum-to-cmo-basti-news-c-207-1-bst1001-121692-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
Tue, 06 Aug 2024 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 06 Aug 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ को सौपा ज्ञापन।
बस्ती। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले 15 सूत्री मांगों को लेकर सीएमओ, सीडीओ और अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें स्वीकृत एवं क्रियाशील पदों पर स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग की गई।
कर्मचारियों ने कहा कि बढ़ती हुई महंगाई के दृष्टिगत एचआरए, ग्रेड-पे, डीए (महंगाई भत्ता) लागू किए जाना चाहिए। कर्मचारियों के लिए ग्रुप इंश्योरेंस सुविधा, सीएचओ के मानदेय एवं पीबीआई धनराशि की बढ़ोतरी, समस्त संविदा कर्मियों का मानदेय न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 के अनुसार निर्धारित होनी चाहिए। इस मौके डॉ. अजय कुमार, आनंद गौरव शुक्ल आदि मौजूद रहे। संवाद