फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Consumers troubled by low voltage staged a protest

Basti News: लो वोल्टेज से परेशान उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 08 Jun 2025 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 08 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Consumers troubled by low voltage staged a protest
बहादुरपुर। 33 केवी लाइन का निर्माण पूरा न होने से विद्युत उपकेंद्र कुदरहा के उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में लो वोल्टेज से परेशान लोगों ने शनिवार को उपकेंद्र का घेराव किया।
विज्ञापन

घेराव की सूचना पर पहुंचे विद्युत माध्यमिक कार्यखंड के अधिशासी अभियंता अनिल श्रीवास्तव ने उपभोक्ताओं का समझा कर शांत कराया। लोगों का कहना है कि कार्यदायी संस्था की ढिलाई से मार्च में पूरा होने वाला कार्य अब तक अधूरा पड़ा है। एक्सईएन ने कार्यदायी संस्था को शीघ्र कार्य पूरा नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। विद्युत उपकेंद्र कुदरहा के उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज से छुटकारा दिलाने के लिए 132 केवी ट्रांसमिशन कलवारी से जोड़ा जाना है। लगभग सवा करोड़ रुपये की लागत से 14 किलोमीटर 33 केवी लाइन बिछाई जानी है। कार्यदायी संस्था को अप्रैल 2024 में कार्य सौंपा गया था।
विज्ञापन

कार्यपूरा करने के लिए मार्च 2025 तक समय सीमा तय की गई थी। समय बीतने के बाद भी आधा काम भी नहीं हा पाया है। विभाग से जुड़े लोगों का कहना है कि कार्यदायी संस्था मनमानी कर रही है। शीघ्र कार्यपूरा करने का अल्टीमेटम दिया गया है। भीषण गर्मी में लो वोल्टेज से परेशान उपभोक्ताओं के रोष का सामना आएदिन कर्मियों को करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने बताया कि 132 केवी कलवारी ट्रांसमिशन से 33 केवी कुदरहा लाइन जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। उसके पूरा होने पर गांव के लोगो को लो वोलटेज से छुटकारा मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था ने तय समय में आधा काम भी नहीं किया है।

कार्य शीघ्र पूरा कराने की हिदायत दी गई है। यदि जल्द काम पूरा नहीं होता है तो संस्था के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लाइन का कार्य अन्य संस्था से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed