फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Consumers' anger erupted, the agency was surrounded.

Basti News: फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा, एजेंसी किया घेराव

Sun, 26 Apr 2026 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Consumers' anger erupted, the agency was surrounded.
कप्तानगंज। शहर के मालवीय रोड संचालित महादेव गैस एजेंसी के नगर थाना क्षेत्र के गोटवा (मरहा) गैस गोदाम पर कई दिनों से सिलिंडर नहीं मिलने से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज उपभोक्ता गोदाम को घेरकर हंगामा शुरू कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस भी उपभोक्ताओं के आक्रोश के आगे बेबस दिखी।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने बताया कि शनिवार को गोदाम पर एक ट्रक पर सिलिंडर वितरण के लिए आया था। सुबह 9 बजे गोदाम के मैनेजर ने यह कहकर भ्रमित किया कि यहां के बजाए बस्ती में लाइन लगाए। सिलिंडर वहीं वितरित किया जाएगा। उपभोक्ताओं ने तेज धूप और गर्मी का हवाला देते हुए कहा कि 10 किमी दूर जाकर लाइन नहीं लगाएंगे। एजेंसी कर्मचारी जब उपभोक्ताओं की नहीं सनें तो लाइन में खड़े महिला-पुरुष सभी का धैर्य टूट गया। लोग गोदाम के गेट का ही घेराव कर दिए। उपभोक्ताओं का कहना था कि एजेंसी मॉलिक और मैनेजर की मिलीभगत से हम लोगो का शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। हंगामा अधिक होने के कारण सिलिंडर नहीं वितरित हो सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed