फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Construction of Government Polytechnic Dharampur completed...studies will start soon

Basti News: राजकीय पॉलीटेक्निक धर्मपुर का निर्माण पूर्ण...जल्द शुरू होगी पढ़ाई

Wed, 06 May 2026 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Construction of Government Polytechnic Dharampur completed...studies will start soon
राजकीय पॉलीटेक्निक।
बस्ती। परशुरामपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव धर्मपुर में लंबे समय से अधूरे राजकीय पॉलीटेक्निक भवन का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। अब इसके हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पॉलीटेनिक का संचालन शुरू होने पर क्षेत्र के युवाओं को रोजगार परक शिक्षा मिलेगी।
विज्ञापन

दरअसल, गांव धर्मपुर हर्रैया में वर्ष 2020 अप्रैल में शासन ने प्राविधिक शिक्षा विभाग की योजना के तहत राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान के निर्माण की स्वीकृति दी थी। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम इकाई को निर्माण कार्य फरवरी 2026 तक पूरा करना था। शासन ने कार्यदायी संस्था के लिए करीब 20 करोड़ रुपये का बजट जारी किया था, जिसका शत-प्रतिशत व्यय दिखाया गया है। आगे का निर्माण धनाभाव में फंस गया था। बाद में शासन स्तर से पांच करोड़ रुपये का बजट आवंटित हुआ। इसके बाद कार्य तेजी से कराया गया। पूर्व में आए बजट से भवन का निर्माण तो हो गया था लेकिन फिनिशिंग, खिड़की, दरवाजे आदि व्यवस्थाएं नहीं हो सकीं थीं। कार्यदायी संस्था ने पोर्टल पर रिपोर्ट के जरिये कहा है कि शेष बजट न होने से कार्य बाधित हो रहा है। वहीं, लेटलतीफी की शिकार इस परियोजना के निर्माण कार्य पूर्ण होने के समय सीमा में बदलाव की भी मांग की गई है। वहीं, कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों के अनुसार, करीब पांच करोड़ का बजट आया, जिसके बाद परियोजना पूर्ण हुई। अब हैंडओवर के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू हो गई है। थर्ड पार्टी की जांच रिपोर्ट पर विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

धर्मपुर हर्रैया राजकीय पॉलीटेक्निक का निर्माण कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उद्घाटन के लिए पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इं. अनिल सिंह, एक्सईएन, उ.प्र. राजकीय निर्माण निगम, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed