फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Constable's family receives insurance reimbursement check of Rs 75 lakh

Basti News: सिपाही के परिवार को मिली 75 लाख बीमा प्रतिपूर्ति का चेक

Tue, 31 Dec 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 31 Dec 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Constable's family receives insurance reimbursement check of Rs 75 lakh
बस्ती। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सिपाही की पत्नी को सोमवार को पुलिस कार्यालय में एसपी गोपालकृष्ण चौधरी ने 75 लाख रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान एसबीआई के अधिकारी भी मौजूद रहे। एसपी ने बताया कि रुधौली थानाक्षेत्र के अहिरौली रौनाकला निवासी नीतीश कुमार की पुलिस विभाग में भर्ती 2016 में हुई थी। जनपद मऊ के दोहरीघाट में पोस्टिंग के दौरान सड़क हादसे में नीतीश कुमार की मौत हो गई थी। उनकी पत्नी सुधा को एसबीआई से एक्सीडेंट केस बीमा की धनराशि 75 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया है। सोमवार को एसपी ने परिजनों से मुलाकात करने के साथ ही उनका हालचाल जाना। इसके बाद चेक सिपाही की पत्नी को प्रदान किया। एसबीआई गांधीनगर के अधिकारी व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed