फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Congress workers protested against the problem of smart meters and fertilizers.

Basti News: स्मार्ट मीटर व खाद की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 11 Dec 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 11 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Congress workers protested against the problem of smart meters and fertilizers.
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करती महिला कांग्रेसी।
बस्ती। महिला कांग्रेसियों ने बुधवार को खाद एवं स्मार्ट मीटर की समस्या को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लक्ष्मी यादव की अगुआई में महिला कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। इस दौरान पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने कहा कि विद्युत निगम घरों में स्मार्ट मीटर लगाकर आम आदमी का खून चूस रहा है। निगम के इस सुनियोजित लूट पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए।इसके अलावा जिले में खाद की किल्लत से हाहाकार मचा हुआ है। कई घंटे लाइन में खड़े रहने के बाद भी किसानों को यूरिया नही मिल रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू ने कहा कि प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस नेता प्रशांत पांडेय, मो. रफीक खां, बाबूराम सिंह, नर्वदेश्वर शुक्ल, डीएन शास्त्री, सुरेंद्र मिश्रा, अनिल कुमार भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed