{"_id":"69dd440a30255bfedf0443a0","slug":"congress-womens-wing-protests-against-domestic-gas-crisis-basti-news-c-207-1-bst1006-156736-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: घरेलू गैस संकट के विरोध में कांग्रेस की महिला विंग ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: घरेलू गैस संकट के विरोध में कांग्रेस की महिला विंग ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। घरेलू गैस संकट को लेकर कांग्रेस महिला विंग की कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा निकाल प्रदर्शन किया। कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव के नेतृत्व में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाकार पूर्व की भांति गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जाने, महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाने, ग्रामीण इलाकों के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल, डीजल उपलब्ध कराने, सरकारी क्रय केंद्राें पर गेहूं खरीद सुनिश्चित किए जाने, छुट्टा जानवरों से किसानों की फसल बर्बाद होने से रोकने की व्यवस्था किए जाने आदि की मांग शामिल है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद में सरकार के दावों के बावजूद घरेलू गैस उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा है। कालाबाजारी जोरों पर है। इस पर अंकुश लगाया जाए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू, कांग्रेस आरटीआई विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र श्रीवास्तव, शास्त्री डीएन त्रिपाठी ने कहा कि मोदी सरकार में नोटबंदी के बाद देश एक बार फिर घरेलू गैस के लिए लाइन में खड़ा है। गैस संकट के कारण कई घरों में भोजन का संकट है। इस दौरान शिमला, आरती, शीला, अनारा, गुड्डी, सुभार्जी, सुनीता, मंजू, शकुन्तला, रोशनी, पूजा, कलावती आदि मौजूद रहीं।