फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Congress to stage gherao of Vidhansabha on 17th to protest against changes in MNREGA law

Basti News: मनरेगा कानून बदलने के विरोध में 17 को विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस

Sun, 15 Feb 2026 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 15 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Congress to stage gherao of Vidhansabha on 17th to protest against changes in MNREGA law
बस्ती। मनरेगा कानून बदले जाने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। शनिवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि 17 फरवरी को मनरेगा बचाओ संग्राम की कड़ी में यूपी विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इसमें बस्ती से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीब लोगों के लिए गरिमा, सुरक्षा और जीवन यापन की गारंटी वाले मनरेगा कानून को कमजोर कर इसे खत्म करने की साजिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है कि जबतक मनरेगा को पूरी तरह उसके मूल स्वरूप में बहाल नही किया जाता तब तक मनरेगा बचाने की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक जारी रहेगी।
विज्ञापन


बताया कि भारतीय जनता पार्टी के इस मजदूर विरोधी नियम के आते ही कांग्रेस ने तीन जनवरी से ही पूरे देश में मनरेगा बचाओ संग्राम शुरु कर दिया था। पिछले एक महीने से जारी इस संग्राम में हम गांधीवादी तरीके से इस संवेदनहीन बदलाव का विरोध कर रहे है। पूरे प्रदेश में 5000 से ज्यादा मनरेगा बचाओ चौपालों का आयोजन किया जा चुका है। 13 फरवरी को सभी 75 जनपदों में मनरेगा बचाओ पदयात्रा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों के सवालों का उत्तर देते हुए कांग्रेस नेता डॉ. वाहिद अली सिद्दीकी, शौकत अली नन्हू, संदीप श्रीवास्तव, साधू सरन आर्य, अलीम अख्तर ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम का दूसरा चरण शुरु होने जा रहा है। इसमें हम 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा घेराव करेंगे और राज्य सरकार को बताएंगे कि कैसे केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ आप पर बोझ डालकर खुद बच जाना चाह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed