{"_id":"62db006a77fcfe13647304f0","slug":"congress-s-pratirodh-march-basti-news-gkp44460745","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने प्रतिरोध मार्च निकालकर दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने प्रतिरोध मार्च निकालकर दिया ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने प्रतिरोध मार्च निकाला, राष्ट्रपति को संबोधित सौंपा ज्ञापन
बस्ती। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ‘ज्ञानू’ के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रतिरोध मार्च निकाला। अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ पर विरोध जताते हुए इसे बदले की कार्रवाई बताया।
शहर के शास्त्री चौक पर कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और पद यात्रा निकाल कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। सीआरओ नीता यादव को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया।
पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेमशंकर द्विवेदी व बाबूराम सिंह ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से नेशनल हेरल्ड मामले में ईडी बदले की भावना से पूछताछ कर रही है। जबकि इस मामले में आठ वर्ष पूर्व पत्रावली बंद हो चुकी है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मो. रफीक खां ने कहा कि भाजपा सरकार में ईडी सर्वाधिक जांच कांग्रेस नेताओं की ही कर रही है।
विज्ञापन
75 वर्षीय बीमार चल रही सोनिया गांधी का मानसिक उत्पीड़न किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मौके पर नित्यानंद पाठक, विश्वनाथ चौधरी, गिरिजेश पाल, सुरेंद्र मिश्र, गंगा प्रसाद मिश्र, कुंवर जीतेंद्र सिंह, शौकत अली ‘नन्हू’, अवधेश सिंह व लालजीत पहलवान आदि मौजूद रहे।