{"_id":"64fe2001a0c7e0c6dd028b5c","slug":"congress-rti-branch-will-be-expanded-at-booth-level-basti-news-c-207-1-bst1001-4104-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बूथ स्तर पर कांग्रेस आरटीआई शाखा का होगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बूथ स्तर पर कांग्रेस आरटीआई शाखा का होगा विस्तार
Mon, 11 Sep 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। कांग्रेस आरटीआई विभाग की जिला चेयरमैन कैसर शहजादी ने बताया कि जिले के सभी 14 विकास खंडों में आरटीआई संगठन का गठन हो चुका है। अक्तूबर में प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव की मौजूदगी में सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
कहा कि विभाग के प्रदेश महासचिव एवं गोरखपुर, बस्ती मंडल के प्रभारी महेंद्र श्रीवास्तव के निर्देशन में ब्लाॅक के बाद न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत और बूथ स्तर पर कांग्रेस आरटीआई शाखा का गठन किया जाएगा। सम्मेलन में पदाधिकारियोें का शपथ ग्रहण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि घोसी उप चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत के बाद कांग्रेस के प्रति मतदाताओं का नजरिया बदला है। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व बूथ स्तर पर कमेटियां गठित कर ली जाएगी। यह इंडिया प्रत्याशी को जीत दिलाने में सहायक सिद्ध होगी। संवाद