फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Compulsion to run 15 km for fertilizer, expensive in private

Basti News: खाद के लिए 15 किमी की दौड़ की मजबूरी, प्राइवेट में महंगी

Thu, 21 Nov 2024 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Compulsion to run 15 km for fertilizer, expensive in private
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गायघाट (बस्ती)। कुदरहा विकास क्षेत्र के साधन सहकारी समिति चरकैला पर खाद की आपूर्ति ठप होने से लगभग पंद्रह वर्षों से समिति पर ताला लटक रहा है। इस सत्र में माझा क्षेत्र के किसानों को डीएपी खाद मिलने आस जगी थी, लेकिन अधिकारियों और कर्मचारियों की उदासीनता के कारण किसानों को खाद के लेने लिए 10 से 15 किलोमीटर दूर समितियों का चक्कर काटना पड़ रहा है।
मार्च में समिति के अध्यक्ष पद पर नागेंद्र कुमार पांडेय और लेखाकार राजीव मिश्रा को समिति के सचिव पद पर चयनित किया गया। अध्यक्ष और सचिव के प्रयास से साधन सहकारी समिति चरकैला को पांच लाख रुपये मिल गए थे। किसानों को 15 अक्तूबर तक समिति पर डीएपी एवं यूरिया खाद मिलने की आस जगी थी, लेकिन अधिकारियों और कर्मचारियों की उदासीनता के कारण अभी तक समिति पर खाद की उपलब्धता नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

सुअरहा निवासी किसान रमाशंकर पांडेय ने बताया कि सरकैला समिति पर खाद की उपलब्धता नहीं होने से माझा क्षेत्र के किसानों को डीएपी और यूरिया खाद लेने के लिए लगभग 15 किलोमीटर दूर कुदरहा गायघाट कलवारी सहित अन्य सरकारी समितियों का चक्कर काटना पड़ता है। गोसैसीपुर निवासी किसान राजाराम गुप्ता ने बताया की चरकैला समिति पर 15 वर्षों से खाद नहीं मिलने से किसान प्राइवेट दुकानदार पर मूल्य से अधिक दाम पर खाद खरीदते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति चरकैला की 1986 में स्थापना हुई थी। तत्कालीन सचिव कौशल किशोर नायक की देखरेख में 25 साल तक क्षेत्र के किसानों को समिति से समय-समय पर खाद मिलती थी। 2008 में बैंक ने समितियों को लोन देना बंद कर दिया गया, जिससे समिति को खाद मिलना बंद हो गया है।त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed