फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Completion of training on seasonal fruits and vegetables

Basti News: मौसमी फल-सब्जियों पर आधारित प्रशिक्षण का समापन

Fri, 26 Dec 2025 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Completion of training on seasonal fruits and vegetables
बस्ती। कृषि विज्ञान केंद्र पर चल रहे पांच दिवसीय रोजगारपरक मौसमी फल-सब्जियों एवं गन्ना आधारित उत्पादों के मूल्य संवर्धन विषय पर पांच दिवसीय रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। केंद्र प्रभारी डॉ. पीके मिश्रा ने कहा कि घरेलू स्तर पर प्रसंस्करण व लघु उद्योग स्थापित करने की व्यावहारिक रणनीतियों पर प्रतिभागियों के साथ विचार साझा किए गए।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कोर्स कोआर्डिनेटर/गृह विज्ञान वैज्ञानिक डॉ. अंजलि वर्मा ने प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मौसमी फल-सब्जियों एवं गन्ना आधारित उत्पादों के वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण, पोषण संरक्षण, गुणवत्ता मानकीकरण, लागत-लाभ विश्लेषण पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने विशेष रूप से घरेलू एवं बेरोजगार महिलाओं को खाली समय का सदुपयोग करते हुए स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सामूहिक रूप से काम करने की सलाह दी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने आंवला के अचार, आंवला कैंडी, कांजी, मुरब्बा, मिक्स/नवरंग अचार, चटनी, सिरका एवं टमाटर सॉस जैसे मूल्य संवर्धित उत्पाद तैयार किए। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. वीबी सिंह ने मौसमी फल व सब्जियों की उन्नत प्रजातियों, गुणवत्तायुक्त कच्चे माल के चयन तथा उच्च उत्पादकता से संबंधित वैज्ञानिक जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed