{"_id":"682f7eabba39e6730d0e0110","slug":"complete-your-preparations-to-prevent-floods-action-will-be-taken-if-negligence-is-shown-basti-news-c-207-1-bst1004-136989-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बाढ़ से बचाव की तैयारी पूरी करें... लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बाढ़ से बचाव की तैयारी पूरी करें... लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई
Fri, 23 May 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 23 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने बाढ़ से बचाव की तैयारी पूरी कर लेने की हिदायत दी। साथ ही लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। मुख्यमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, निपुण परीक्षा, मध्याह्न भोजन एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति निराशाजनक पाए जाने पर पर संबंधित अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान, सेतुओं के निर्माण, नई सड़कों के निर्माण, सड़कों के अनुरक्षण, फार्मर रजिस्ट्री की खराब प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा में मंडलायुक्त ने ज्यादा से ज्यादा व्यक्तियों को लाभान्वित करने पर बल दिया। आरएफसी को गेहूं खरीद का लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। कहा कि इसमें हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एचबीएनसी कार्यक्रम के अंतर्गत आशाओं द्वारा नवजात शिशुओं का भ्रमण बस्ती में 66 प्रतिशत, संतकबीरनगर में 91 प्रतिशत और सिद्धार्थनगर में 78 प्रतिशत मिला। यह मानक से कम है। डिविजनल हेल्थ कोऑर्डिनेटर यूनिसेफ सुरेंद्र शुक्ल ने बताया कि संस्थागत प्रसव को बढ़ाने के लिए सिद्धार्थनगर में 20 प्रसव केंद्र स्थापित किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
संचालन संयुक्त विकास आयुक्त बलराम कुमार ने किया। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, सीडीओ सार्थक अग्रवाल, सीएमओ डाॅ. राजीव निगम, उप निदेशक पंचायत समरजीत यादव, संयुक्त निदेशक कृषि अविनाश चंद्र तिवारी, एडी हेल्थ डाॅ. रामानंद, उप श्रमायुक्त बीएम शर्मा, एडी बेसिक शिक्षा संजय कुमार शुक्ल, एसई जलनिगम जनार्दन सिंह तथा मंडल के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
त्योहारों के मद्देनजर स्थलीय निरीक्षण करें अधिकारी : डीआईजी
बस्ती। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर, कानून व्यवस्था, राजस्व वसूली एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में हुई। आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों को प्रभावी प्रवर्तन की कार्रवाई करते हुए निर्धारित लक्ष्य की शतप्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस उप महानिरीक्षक दिनेश कुमार पी. ने कानून व्यवस्था की समीक्षा बी। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत स्थलीय निरीक्षण और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए आटो रिक्शा का रूट निर्धारित करने के लिए कहा। साथ ही डग्गामार वाहनों के संचालन पर कार्रवाई की हिदायत दी। गुंडा एक्ट, गैंगस्टर की फाइल किसी भी स्तर पर लंबित न रहे, उस पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
बैठक का संचालन अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी ने किया। इसमें जिलाधिकारी बस्ती रवीश गुप्ता, संतकबीरनगर के आलोक कुमार, सिद्धार्थनगर के डा. राजा गणपति आर, संतकबीर नगर के संदीप कुमार मीना, सिद्धार्थनगर के डा. अभिषेक महाजन, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, संतकबीर नगर के जयप्रकाश, सम्भागीय परिवहन अधिकारी रविकांत शुक्ल आदि उपस्थित रहे।