{"_id":"64973322e57106ff820430ba","slug":"complete-all-the-work-related-to-the-tied-in-two-days-basti-news-c-207-1-sgkp1006-407-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिनों में पूरा करें बंधे से जुड़े सभी कार्य : अनिल गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिनों में पूरा करें बंधे से जुड़े सभी कार्य : अनिल गर्ग
Sat, 24 Jun 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
कटारिया चांदपुर तटबंध का निरीक्षण करते प्रमुख सचिव अनिल गर्ग
बस्ती। प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन अनिल गर्ग ने हर्रैया तहसील क्षेत्र के कटरिया चांदपुर तटबंध का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां स्पर, रिवेटमेंट व पिचिंग का कार्य अभी भी पूरा नहीं हो पाया था जिस पर प्रमुख सचिव ने दो दिन के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। प्रमुख सचिव ने पिछले वर्ष आई बाढ़ के समय तटबंध के क्षतिग्रस्त कटर्स पर भी एक नजर डाली। यहां अनुरक्षण मद से कार्य चल रहा था।
निर्देश दिया कि तटबंध के स्लोप पर बालू से भरे बैग व पिचिंग का कार्य कराएं, जिससे जल स्तर बढ़ने पर तटबंध को नुकसान न हो। इस कार्य को 30 जून तक पूरा कराने का उन्होंने निर्देश दिया। वहां से भ्रमण के बाद प्रमुख सचिव देर शाम खौरहवा स्थित सिंचाई कॉलोनी पहुंचे। यहां उन्होंने शासन की ओर से स्वीकृति परियोजनाओं को हर हाल में 30 जून तक पूरा करने का निर्देश दिया।
इस मौके पर आलोक जैन, मुख्य अभियन्ता, स्तर-1 (पूर्व) गोरखपुर, नवीन कपूर, प्रबंध निदेशक, प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड, लखनऊ, राकेश कुमार मुख्य अभियन्ता, सरयू परियोजना- प्रथम एवं द्वितीय, अधीक्षण अभियंता लवकुश सिंह, अवनीश साहू, एलएन झा, देवेश शुक्ला, बस्ती मंडल के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार गौतम, दिनेश कुमार संत लाल प्रसाद, उग्रसेन आदि मौजूद रहे।