फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Complainants arrived hoping for speedy justice but returned with assurances.

Basti News: त्वरित न्याय की आस में पहुंचे फरियादी, आश्वासन लेकर लौटे

Sun, 13 Sep 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Complainants arrived hoping for speedy justice but returned with assurances.
पुरानी बस्ती थाना में सुनवाई के दौरान डीएम व एसपी स्रोत सूचना विभाग
बस्ती। त्वरित न्याय और समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर शनिवार को फरियादी थाना समाधान दिवस में पहुंचे। जिले के अधिकांश थानों पर भूमि विवाद से जुड़ी शिकायतें अधिक रहीं। कई मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी। इससे फरियादियों को तत्काल राहत नहीं मिल सकी और उन्हें निस्तारण का आश्वासन लेकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

कोतवाली में नौ शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें एक मामले का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह ने शिकायतें सुनीं। कोतवाल बृजानंद सिंह मौजूद रहे। वाल्टरगंज संवाद के अनुसार, एसडीएम भानपुर शशिविंदु शुक्ल ने पांच मामलों की सुनवाई की। इनमें चार राजस्व और एक मामला पुलिस विभाग से संबंधित था। इस दौरान उपनिरीक्षक गामा यादव, अजय कुमार, जितेंद्र सहनी और आरुषि यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

लालगंज थाने में 13 मामले आए। इनमें तीन का निस्तारण किया गया। शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी के नेतृत्व में सुनवाई हुई। कलवारी संवाद के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 23 मामले आए। इनमें दो का मौके पर निस्तारण हो सका। एसडीएम सदर प्रमोद कुमार और क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह ने शिकायतें सुनीं। बिजली कटौती से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उपनिरीक्षक तेज प्रताप सिंह, राजकुमार गुप्ता, राकेश मिश्रा, राजस्व निरीक्षक कीर्ति कुमार समेत राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
---------
रुधौली में चारों शिकायतें राजस्व से जुड़ीं
रुधौली थाने में एसडीएम अहमद फरीद खान और प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से शिकायतें सुनीं। चार शिकायतें प्राप्त हुईं। सभी मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे। भानपुर संवाद के अनुसार, सोनहा थाने में तहसीलदार पंकज गुप्ता और थानाध्यक्ष महेश सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। चार मामले आए, जिनमें एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।


------
पुरानी बस्ती में डीएम-एसपी ने सुनीं शिकायतें
थाना पुरानी बस्ती में आयोजित समाधान दिवस में डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना और एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और निष्पक्षता बरतने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने बताया कि दो मामले आए थे और दोनों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed