फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   commuting will become easier.

Basti News: 1.12 करोड़ से तीन स्थानों पर बनेंगे लघु सेतु, आसान होगा आवागमन

Tue, 29 Sep 2026 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
commuting will become easier.
गौर-वाल्टरगंज मार्ग पर जोगिया चौराहे पर कवलसिया जाने वाले मार्ग पर लघु सेतु का निर्माण संवाद
बस्ती। जिले के तीन प्रमुख मार्गों पर जर्जर पुलों के कारण आवागमन में हो रही परेशानी जल्द दूर होने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने जोगिया, सांवडीह और शिवाघाट के पास लघु सेतु का निर्माण शुरू करा दिया है। तीनों लघु सेतुओं के निर्माण पर करीब 1.12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्य तीन माह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

इन मार्गों से रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। जर्जर पुलों के कारण वाहन चालकों को सावधानी से गुजरना पड़ता था। बरसात के दौरान स्थिति और खराब हो जाती थी। स्थानीय लोगों की ओर से लंबे समय से पुलों के निर्माण की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार, लघु सेतु बनने के बाद ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक आने-जाने में सहूलियत होगी। स्कूली बच्चों, नौकरी-पेशा लोगों और रोजाना यात्रा करने वालों को भी राहत मिलेगी। पुल बनने से बरसात में पानी की निकासी बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed