{"_id":"6ac6a3aa2c886b672109bb3b","slug":"commuters-in-the-city-faced-inconvenience-due-to-route-diversions-traffic-jams-ensued-basti-news-c-207-1-bst1031-168801-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शहर में रूट डायवर्जन से परेशान हुए राहगीर, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शहर में रूट डायवर्जन से परेशान हुए राहगीर, लगा जाम
विज्ञापन
कंपनीबाग चौक पर लगा जाम संवाद
बस्ती। राजनीतिक कार्यक्रमों के चलते बुधवार को शहर में किए गए रूट डायवर्जन से राहगीरों को परेशानी हुई। नेहरू तिराहा, फव्वारा तिराहा और कंपनीबाग के आसपास कुछ समय तक जाम की स्थिति बनी रही। संकल्प ज्योति यात्रा और सपा के पैदल मार्च को देखते हुए सुबह से यातायात में बदलाव किया गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद डायवर्जन हटा दिया गया।
रोडवेज की ओर से आने वाले चार पहिया वाहनों को नेहरू तिराहे से मालवीय रोड की ओर भेजा गया। केवल दोपहिया वाहनों को गांधीनगर मार्ग पर जाने की अनुमति थी। इससे नेहरू तिराहे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। कंपनीबाग से शास्त्री चौक होते हुए दीवानी जाने वाले वाहनों को फव्वारा और कटरा तिराहे की ओर से भेजा गया। मालवीय तिराहे से दीवानी चौराहे जाने वाले वाहनों को रौता, फव्वारा और कटरा तिराहे के रास्ते भेजा गया।
पैदल मार्च के कंपनीबाग पहुंचने पर सड़क की एक लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई।