फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Commissioner angry over non-transfer of construction projects

Basti News: निर्माण परियोजनाओं के हस्तांतरित न होने पर आयुक्त नाराज

Thu, 28 Dec 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 28 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Commissioner angry over non-transfer of construction projects
बस्ती। पूर्ण हो चुकी निर्माण परियोजनाओं के हस्तांतरण न होने पर आयुक्त अखिलेश सिंह ने नाराजगी जाहिर की है। इसके अलावा 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं को 15 फरवरी तक पूर्ण करने के भी उन्होंने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आयुक्त बृहस्पतिवार को निर्माण परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। पता चला कि कुछ विभाग एवं कार्यदाई संस्था द्वारा निर्माणाधीन परियोजनाओं की जानकारी नहीं दी जा रही है। वहीं पशुपालन विभाग की चार नई परियोजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई। बताया गया कि मंडल में कुल 349 परियोजनाओं पर निर्माण कार्य चल रहा है। बस्ती में 115 में से 30, संतकबीर नगर में 96 में से 14 तथा सिद्धार्थनगर में 138 में से 28 का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जा चुका है। गया है। अभी भी 20 अनारंभ परियोजनाएं हैं। इसे जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए गए। गृह विभाग की निर्माण परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की। आईजी आरके भारद्वाज ने निर्देश दिए कि निर्माण स्थल पर व्यक्ति की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए। निर्माण कार्य में बाधा पहुॅचाने वाले व्यक्ति के बारे में उन्हें अलग से जानकारी दी जाए।
विज्ञापन

निर्देशित किया कि पुलिस विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी देने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय को भी बुलाया जाए। जिला जेल में पार्टीशनवाल, नाला, पाठशाला, मुलाकाती घर तथा गौर, लालगंज थाना के आवासीय भवन, रुधौली अग्निशमन केंद्र आदि परियोजनाओं की समीक्षा की गई। आयुक्त ने सीएम-डैशबोर्ड पर निर्माणाधीन परियोजनाओं की रिपोर्ट प्रति माह समय से अपलोड करने को कहा। इस मौके पर उप निदेशक अर्थ एवं संख्या अमजद अली अंसारी, अपर आयुक्त प्रशासन राजीव पांडेय, सीडीओ संतकबीर नगर संत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed