फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Coming home after buying a new tractor, the car collided, the young man died

Basti News: नया ट्रैक्टर खरीदकर घर आ रहे थे, कार ने मार दी टक्कर, युवक की मौत

Thu, 15 Dec 2022 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Coming home after buying a new tractor, the car collided, the young man died
नया ट्रैक्टर खरीदकर घर आ रहे थे, कार ने मार दी टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। लुंबिनी-दुद्धी राजमार्ग पर नगर थाना क्षेत्र के खड़ौआ टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर पलट गया, जिसके नीचे दबने से युवक की वहीं मौत हो गई। वह ट्रैक्टर के बोनट पर बैठा था। ट्रैक्टर का चालक घायल हो गया। इस बीच कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचना देकर शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर कार के अज्ञात चालक पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। कलवारी थाना क्षेत्र के पड़री निवासी फूलचंद बुधवार को नया ट्रैक्टर खरीदने हर्रैया गए थे। उनके साथ गांव के 42 वर्षीय हरिश्चंद्र यादव भी गए थे। वहां से देर शाम ट्रैक्टर लेकर दोनों लोग घर आ रहे थे।
विज्ञापन

ट्रैक्टर को उसके मालिक फूलचंद चला रहे थे। हरिश्चंद्र बगल में बोनट पर बैठे थे। कलवारी मार्ग पर नगर थाना क्षेत्र के खड़ौआ टोल प्लाजा के पास पीछे से तेज रफ्तार में आई कार ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। मौका पाकर कार चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। उसके साथ ही घायल को जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया। थाना प्रभारी नगर धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक के भाई अशोक कुमार की तहरीर पर कार के अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed