फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   cold became worst

लगातार बिगड़ रहे मौसम से बढ़ रहा है संकट

Sun, 29 Dec 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
cold became worst
लगातार बिगड़ रहे मौसम से बढ़ रहा है संकट
विज्ञापन

बस्ती। ठंड का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। 24 घंटे के भीतर तापमान में आधे डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। लगातार बिगड़ रहे मौसम का न केवल जनजीवन, अपितु रवी की फसलों और पशु-पक्षियों की जान सांसत में पड़ गई है। सर्द हवाओं के लगातार चलने से सामान्य जन जीवन ठहर सा गया है। शहर के 82 वर्षीय राम लाल, 88 वर्षीय राम अजोर, 92 वर्ष की सरस्वती कहती हैं कि जिंदगी भर में इतनी ठंड कभी नहीं महसूस हुई।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शीत लहर के इस दौर से फिलहाल कोई तात्कालिक राहत की उम्मीद कम है। इस विषम हालात में लोगों से बचकर रहने की सलाह दी गई है। माना जा रहा है कि जनवरी 2020 के पहले सप्ताह तक ठंड का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग के आंकड़े गवाह हैं कि इससे पहले 1901 में तापमान में इतनी गिरावट आई थी। रविवार को 05.06 डिग्री दर्ज किया गया। उम्मीद थी कि रविवार को धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान का स्तर ऊपर उठेगा। लेकिन सर्द हवाओं ने ऐसा नहीं होने दिया।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आर्द्रता का न्यूनतम प्रतिशत 84 रहने का अनुमान है। जबकि आठ से दस किमी प्रति घंटे की गति से दक्षिणी-पश्चिमी हवाएं चलेंगीं। ऐसे में ठंड से राहत की संभावना न के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed