{"_id":"6aa1b76aea43dc5df2082148","slug":"cochin-superfast-express-was-held-up-for-21-minutes-due-to-signal-failure-basti-news-c-207-1-bst1024-166389-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सिग्नल फेल होने से 21 मिनट खड़ी रही कोचीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सिग्नल फेल होने से 21 मिनट खड़ी रही कोचीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस
विज्ञापन
लंबे समय तक गेट बंद रहने से बुधवार को बभनान गौरा चौकी मार्ग पर लगा जाम
बभनान। बभनान रेलवे स्टेशन से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद रनथ्रू गुजर रही कोचीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस अचानक सिग्नल फेल होने के कारण समपार फाटक के पास रुक गई। ट्रेन करीब 21 मिनट तक खड़ी रही। इस दौरान रेलवे फाटक बंद रहने से बभनान-गौरा चौकी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
बुधवार को यशवंतपुर से गोरखपुर जा रही कोचीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस दोपहर 1:34 बजे बभनान रेलवे स्टेशन से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद बस्ती की ओर रवाना हुई। ट्रेन समपार फाटक संख्या 222ए के पास पहुंची ही थी कि सिग्नल में खराबी आ गई। इसके चलते चालक को इमरजेंसी में ट्रेन रोकनी पड़ी।
ट्रेन का एक हिस्सा रेलवे फाटक पर होने के कारण गेट बंद रहा। इससे बभनान-गौरा चौकी मार्ग पर जाम लग गया। करीब 21 मिनट बाद सिग्नल व्यवस्था दुरुस्त होने पर दोपहर 1:55 बजे ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक बभनान भागीरथी प्रजापति ने बताया कि सिग्नल फेल होने के कारण डाउन कोचिंग एक्सप्रेस को फाटक के पास रोकना पड़ा था। डाउन ट्रैक पर उस समय कोई अन्य ट्रेन नहीं थी, इसलिए किसी दूसरी ट्रेन को रोकने की जरूरत नहीं पड़ी।